Home कोट्स Motivational Quotes : हे प्राणी तुझे नहीं पता तू किसके भाग्य का खा कमा रहा है..एक प्रेरक प्रसंग |

: हे प्राणी तुझे नहीं पता तू किसके भाग्य का खा कमा रहा है..एक प्रेरक प्रसंग |

1 second read
0
0
1,068
हे  प्राणी  !  तू  किसके  भाग्य  का  खा  रहा  है  तुझे  नहीं  पता ! ‘एक  यादगार  लघु  वार्ता ‘-
एक  आदमी  ने  नारद मुनि  से  पूछा  मेरे  भाग्य  में  कितना  धन  है…
:
नारदमुनि  ने  कहा –  भगवान  विष्णु  से  पूछकर  कल  बताऊंगा…
:
नारदमुनि  ने  कहा-  1  रुपया  रोज  तुम्हारे  भाग्य  में  है…
:
आदमी  बहुत  खुश  रहने  लगा…
उसकी  जरूरते  1  रूपये  में  पूरी  हो  जाती  थी. ..
:
एक  दिन  उसके  मित्र  ने  कहा  में  तुम्हारे  सादगी  जीवन  और  खुश  देख  कर  बहुत  प्रभावित  हुआ  हूं  और  अपनी  बहन                           की  शादी  तुमसे  करना  चाहता  हूँ…
:
आदमी  ने  कहा  मेरी  कमाई  1  रुपया  रोज  की  है  इसको  ध्यान  में  रखना…
इसी  में  से  ही  गुजर  बसर  करना  पड़ेगा  तुम्हारी  बहन  को…
:
मित्र  ने  कहा – कोई  बात  नहीं  मुझे  रिश्ता  मंजूर  है…
:
अगले  दिन  से  उस  आदमी  की  कमाई  11  रुपया  हो  गई…
:
उसने  नारदमुनि  को  बुलाया  की  हे  मुनिवर  मेरे  भाग्य  में  1  रूपया  लिखा  है  फिर  11  रुपये  क्यो  मिल  रहे  है…??
:
नारदमुनि  ने  कहा  – तुम्हारा  किसी  से  रिश्ता  या  सगाई  हुई  है  क्या. ..??
:
हाँ  हुई  है…
:
तो  यह  तुमको  10  रुपये  उसके  भाग्य  के  मिल  रहे  है…
इसको  जोड़ना  शुरू  करो  तुम्हारे  विवाह  में  काम  आएंगे…
:
एक  दिन  उसकी  पत्नी  गर्भवती  हुई  और  उसकी  कमाई  31  रूपये  होने  लगी…
:
फिर  उसने  नारदमुनि  को  बुलाया  और  कहा  है  मुनिवर  मेरी  और  मेरी  पत्नी  के  भाग्य  के  11  रूपये  मिल  रहे  थे  लेकिन                        अभी  31  रूपये  क्यों  मिल  रहे  है …
क्या  मै  कोई  अपराध  कर  रहा  हूँ …??
:
मुनिव र ने  कहा – यह  तेरे  बच्चे  के  भाग्य  के  20  रुपये  मिल  रहे  है…
:
हर  मनुष्य  को  उसका  प्रारब्ध  ( भाग्य )  मिलता  है.
..
किसके  भाग्य  से  घर  में  धन  दौलत  आती  है  हमको  नहीं  पता…
:
लेकिन  मनुष्य  अहंकार  करता  है  कि  मैने  बनाया,,,मैंने  कमाया,,,
मेरा  है,,,
मै  कमा  रहा  हूँ,,, मेरी  वजह  से  हो  रहा  है…
:
हे  प्राणी  तुझे  नहीं  पता  तू  किसके  भाग्य  का  खा  कमा  रहा  है…!!!!!
Load More Related Articles
Load More By Tarachand Kansal
Load More In Motivational Quotes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

[1] जरा सोचोकुछ ही ‘प्राणी’ हैं जो सबका ‘ख्याल’ करके चलते हैं,अनेक…