हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख, शांति व स्मर्द्धि बनी रहे | बहुत छोटी-छोटी सावधानियां आजमा कर हम सरलता से मनचाही खुशियाँ पा सकते हैं | कृपया ये भी आजमा कर देखिये :-
1 घर में सुबह-सुबह कुछ देर के लिये भजन अवश्य करें |
2, घर में झाड़ू छिपा कर रक्खें , खड़ा करके न रक्खें , उसे पैर न लगाएँ और उसके ऊपर से न गुजरें , अन्यथा घर में बरकत की कमी रहेगी |
3 बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खायेँ , इससे बुरे सपने आते हैं |
4 घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे- सीधे न रक्खें , इससे घर में अशांति बनी रहेगी |
5 पुजा सुबह 5 से 8 बजे के बीच भूमि पर जूट या कुशा का आसन बिछा कर पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके बैठ कर करनी उत्तम होती है |
6 पहली रोटी गाय के लिये निकालें | इससे घर के देवता खुश होते हैं तथा पितरों को शांति मिलती है |
7 पुजा घर में ईशान कोण में सदैव जल का कलस भर कर रक्खें |
8 आरती , दीप , पुजा –अग्नि जैसे पवित्र साधनों को फूँक मार कर न बुझाएँ |
9 मंदिर में धूप , अगरबत्ती , हवन कुंड सामग्री –दक्षिण-पूर्व अर्थात अग्नि-कोण में ही रक्खें |
10 घर के मुख्य द्वार पर दायीं तरफ स्वस्तिक बनाएँ |
11 घर में कभी जाले न लगाने दें वरना भाग्य और कर्म दोनों पर जाले लगने लगते हैं , बाधा आने लगती है |
12 सप्ताह में एक बार जरूर समुद्री-झाग या सेन्धा नमक से घर में पोंछा लगाएँ , इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है |
13 अगर घर में कोई मूर्ति पृतिष्ठित है तो उसकी पुजा रोज़ निश्चित रूप से करने की व्यवस्था करें |
14 भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप के पीछे मयूर –पंख जरूर स्थापित करें |
यह सारी व्यवस्था हमारे विद्वानों द्वारा बताई गयी हैं | हो सकता है ये छोटी-छोटी बातें हमारे जीवन के लिये रामबाण साबित हो जाएँ |