Home ज़रा सोचो “बुद्धिमान कौन “- ” एक बोध कथा – एक प्रेरणादायक प्रसंग ” !

“बुद्धिमान कौन “- ” एक बोध कथा – एक प्रेरणादायक प्रसंग ” !

0 second read
0
0
4,568

((((( बुद्धिमान कौन ))))))
.
एक गाँव में एक बनिया रहता था, उसकी ख्याति दूर दूर तक फैली थी। 
.
एक बार वहाँ के राजा ने उसे चर्चा पर बुलाया। काफी देर चर्चा के बाद उसने कहा –
.
“महाशय, आप बहुत बड़े सेठ है, इतना बड़ा कारोबार है पर आपका लडका इतना मूर्ख क्यों है ? उसे भी कुछ सिखायें।
.
उसे तो सोने चांदी में मूल्यवान क्या है यह भी नही पता॥” यह कहकर वह जोर से हंस पडा..


बनिए को बुरा लगा, वह घर गया व लडके से पूछा “सोना व चांदी में अधिक मूल्यवान क्या है ?”
.
“सोना”, बिना एकपल भी गंवाए उसके लडके ने कहा।
.
“तुम्हारा उत्तर तो ठीक है, फिर राजा ने ऐसा क्यूं कहा-? सभी के बीच मेरी खिल्ली भी उठाई।”
.
लडके के समझ मे आ गया, वह बोला “राजा गाँव के पास एक खुला दरबार लगाते हैं,
.
जिसमें सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति भी शामिल होते हैं। यह दरबार मेरे स्कूल जाने के मार्ग मे ही पडता है।
.
मुझे देखते  ही  बुलवा लेते हैं, अपने एक हाथ मे सोने का व दूसरे मे चांदी का सिक्का रखकर, जो अधिक मूल्यवान है वह ले लेने को कहते हैं…
.
ओर मैं चांदी का सिक्का ले लेता हूं। सभी ठहाका लगाकर हंसते हैं व मजा लेते हैं। ऐसा तकरीबन हर दूसरे दिन होता है।”
.
“फिर तुम सोने का सिक्का क्यों नही उठाते, चार लोगों के बीच अपनी फज़ीहत कराते हो व साथ मे मेरी भी।”
.
लडका हंसा व हाथ पकडकर पिता को अंदर ले गया ऒर कपाट से एक पेटी निकाल  कर दिखाई जो चांदी के सिक्कों से भरी हुई थी।
.
यह देख बनिया हतप्रभ रह गया।
.
लडका  बोला  “जिस  दिन  मैंने  सोने  का  सिक्का  उठा  लिया  उस  दिन  से  यह  खेल  बंद  हो  जाएगा । 
.
वो  मुझे  मूर्ख  समझ  कर  मजा   लेते   हैं   तो   लेने   दें  ,  यदि   मैं   बुद्धिमानी   दिखाउंगा   तो   कुछ   नही   मिलेगा ।”

बनिये  का  बेटा   हूँ  अक़्ल  से  काम  लेता  हूँ   |
मूर्ख   होना   अलग   बात   है   व   समझा   जाना   अलग..  स्वर्णिम  मॊके  का  फायदा   उठाने   से   बेहतर   है ,  हर  मॊके  को             स्वर्ण   मे   तब्दील   करना । 
.
जैसे   समुद्र   सबके   लिए   समान   होता   है ,  कुछ   लोग   पानी   के   अंदर   टहल  कर   आ   जाते   हैं ,  कुछ   मछलियाँ  ढूंढ           पकड   लाते   हैं .. व   कुछ   मोती   चुन   कर   आते   हैं  |

बनिये   की    बुद्धि   पे   कभी   भी   शक   मत   करना   |

Load More Related Articles
Load More By Tarachand Kansal
Load More In ज़रा सोचो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

[1] जरा सोचोकुछ ही ‘प्राणी’ हैं जो सबका ‘ख्याल’ करके चलते हैं,अनेक…