Home कोट्स Love Quotes जीवन कैसे जिए ? कुछ गंभीर प्रश्न– चिन्तन अवश्य कीजिएगा |

जीवन कैसे जिए ? कुछ गंभीर प्रश्न– चिन्तन अवश्य कीजिएगा |

0 second read
0
0
713
जीवन   कैसे   जिए   ?   कुछ   गंभीर   प्रश्न–   चिन्तन   अवश्य   कीजियेगा…….
क्या हम बिल्डर्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, केटरर्स  और  डेकोरेटर्स  के  लिए  कमा  रहे  हैं  ?
हम  बड़े-बड़े  क़ीमती  मकानों  और  बेहद  खर्चीली   शादियों  से  किसे  इम्प्रेस  करना  चाहते  हैं  ?
क्या   आपको   याद  है  कि, दो  दिन  पहले  किसी  की  शादी  पर  आपने  क्या  खाया  था  ?
जीवन  के  प्रारंभिक  वर्षों  में , क्यों  हम  पशुओं  की  तरह  काम  में  जुटे   रहते  हैं  ?
कितनी  पीढ़ियों  के , खान पान  और  लालन  पालन  की  व्यवस्था  करनी  है  हमें  ?
हम  में  से  अधिकाँश  लोगों  के  दो  बच्चे  हैं ।  बहुतों  का  तो  सिर्फ  एक  ही  बच्चा  है ।
“हमारी  जरूरत  कितनी  हैं  ? और  हम  पाना  कितना  चाहते  हैं “?
इस  बारे  में  सोचिए ।
क्या  हमारी   अगली  पीढ़ी  कमाने  में  सक्षम  नहीं  है  जो, हम  उनके  लिए  ज्यादा  से  ज्यादा  सेविंग  कर  देना  चाहते  हैं  ?
क्या  हम  सप्ताह  में  डेढ़  दिन  अपने  मित्रों ,  अपने  परिवार  और  अपने  लिए  स्पेयर  नहीं  कर  सकते  ?
क्या  आप  अपनी  मासिक  आय  का  5%  अपने  आनंद  के  लिए ,  अपनी  ख़ुशी  के  लिए  खर्च  करते  हैं  ?
सामान्यतः  जवाब  नहीं  में  ही  होता  है
हम  कमाने  के  साथ  साथ  आनंद  भी  क्यों  नहीं  प्राप्त  कर  सकते  ?
इससे  पहले  कि  आप  स्लिप  डिस्क्स  का  शिकार  हो  जाएँ ,
इससे  पहले  कि ,  कोलोस्ट्रोल  आपके  हार्ट  को  ब्लॉक  कर  दे ,
आनंद  प्राप्ति  के  लिए  समय  निकालिए  !!
हम  किसी  प्रॉपर्टी  के  मालिक  नहीं  होते , सिर्फ  कुछ  कागजातों ,  कुछ  दस्तावेजों  पर
अस्थाई  रूप  से  हमारा  नाम  लिखा  होता  है ।
ईश्वर  भी  व्यंग्यात्मक  रूप  से  हँसेगा  जब  कोई  उसे  कहेगा  कि , ” मैं  जमीन  के  इस  टुकड़े  का  मालिक  हूँ  “
किसी  के  बारे  में , उसके  शानदार  कपड़े  और  बढ़िया  कार  देखकर, राय  कायम  मत  कीजिए ।
हमारे  महान  गणित  और  विज्ञान  के  शिक्षक  स्कूटर  पर  ही  आया  जाया  करते  थे  !!*
धनवान  होना  गलत  नहीं  है , बल्कि……. “सिर्फ  धनवान  होना  गलत  है “
आइए  ज़िंदगी  को प कड़ें , इससे  पहले  कि , जिंदगी  हमें  पकड़  ले…
एक  दिन  हम  सब  जुदा  हो  जाएँगे , तब  अपनी  बातें , अपने  सपने  ,हम  बहुत  मिस  करेंगे ।
दिन, महीने, साल  गुजर  जाएँगे , शायद  कभी  कोई  संपर्क  भी  नहीं  रहेगा |
एक  रोज  हमारी  बहुत  पुरानी  तस्वीर  देखकर  हमारे  बच्चे  हमी  से  पूछेंगे  कि,
“तस्वीर  में  ये  दुसरे  लोग  कौन  हैं ” ?
तब  हम  मुस्कुराकर  अपने  अदृश्य  आँसुओं  के  साथ  बड़े  फख्र  से  कहेंगे—
“ये  वो  लोग  हैं ,  जिनके  साथ  मैंने  अपने  जीवन  के  बेहतरीन  दिन  गुजारे  हैं । “
 
इस   संदेश   को  अपने  उन  सभी  मित्रों  को  पोस्ट  कीजिए , जिन्हें  आप  कभी  भूल  नहीं  पाएँगे ।*
उन्हें  पोस्ट  कीजिए ,  जो  कभी  भी  आपकी  मुस्कान  की  वजह  बने  थे ।
जीवन  मंगलमय  हो 
 
Load More Related Articles
Load More By Tarachand Kansal
Load More In Love Quotes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

[1] जरा सोचोकुछ ही ‘प्राणी’ हैं जो सबका ‘ख्याल’ करके चलते हैं,अनेक…