बुढ़ापे मैं झुर्रियों से कैसे बचें
शरीर मैं बदलाव उम्र के साथ सहज , स्वाभाविक और अनिवार्य सा है | यदि प्रयास किए जाएँ तो इसे हम थोड़ा आगे-पीछे खिसका सकते हैं | यदि आप अपनी सेहत के प्रति सजग हैं तो बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकते हैं | हम अक्सर शरीर के सभी अंगों के व्यायाम की बात करते हैं लेकिन “ चेहरे के व्यायाम “ के प्रति लापरवाह रहते हैं | बढ़ती उम्र मैं केवल 10 मिनट प्रतिदिन का ‘चेहरे का व्यायाम’ पड़ने वाली झुर्रियों से बचा कर रक्खेगा , आपको जवान बनाए रकने मैं एक टोनिक का काम करेगा |
चेहरे के छोटे-छोटे व्यायाम आपके लिए प्रस्तुत हैं :-
{ 1 } मुंह मे पनि भर कर कुल्ले करें और ज़ोर से फैकें |
{ 2 } दाईं नाक से सांस ले कर बाई नाक से छोड़ें और बाई नाक से सांस ले कर दायें से छोड़ें | इसे कम से कम 10 बार जरूर करें |
{ 3 } बिना होठ खोले अपना जबड़ा भींचे व कई बार खोलें |
{ 4 } गाल फुला कर गहरी सांस लें और होठों को दबा कर ज़ोर लगाएँ | यह क्रिया कम से कम 5 बार जरूर करें |
{ 5 } अपने होठों को बंद करके दोनों साइड से हाथ की उंगली से कई बार दबाएँ |
{ 6 } हवा मे गाल फुलाएँ , हवा को मुंह मे रोकें और धीरे-धीरे छोड़ें |
{ 7 } होठों से ‘ राम-राम ‘ जल्दी- जल्दी एक मिनट तक करें |
{ 8 } पलकें कस कर मुँदें फिर खोले | यह 10-15 बार जरूर करें |
{ 9 } आँखों की पुतलियों को दायें से बाएँ और बाएँ से दायेँ व ऊपर नीचे घुमाये
यह क्रिया भी 10 बार जरूर करें |
{ 10 } गर्दन को धीरे-धीरे दाए-बाए कंधों तक नचाएँ फिर ऊपर-नीचे भी करें लेकिन बहुत धीरे- धीरे करना है |
{ 11 } त्राटक क्रिया के लिए एक मोमबत्ती जला कर सामने 4 फुट दूर रख कर सीधा बैठ कर बिना पलकें झपकें देखें | सिर्फ 2 मिनट लगाएँ |
[ 12 } ज़ोर-ज़ोर से हँसे | मुह बंद करके हसें , जीभ बाहर निकाल कर हसें , गला फाड़ फाड़ कर हसें |
{ 13 } जितने तरह के टेढ़े – मेढ़े मुंह बना सकतों हो , बनाओ |
{ 14 } दोनों गालों को अपने हाथों से धीरे से खींचे |
{ 15 } सांस रोक कर गर्दन के दोनों तरफ़ ज़ोर डालें , गले की नसें तन जाएंगी | आधा मिनट करें |
यदि कोई भी व्यक्ति अधेड़ उम्र पर कर रहा हो तो उसके लिए यह क्रियाएँ अमृत का काम करेगी | लंबी उमर तक चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ेंगी और आप मे सदा नव-जीवन का संचार होरा रहेगा |