Home कोट्स Motivational Quotes ‘खुश रहो, स्वस्थ रहो, अस्तित्व बहुत कीमती है , मिलना/जुलना जरूरी नहीं ,दिल में बने रहना जरूरी है |

‘खुश रहो, स्वस्थ रहो, अस्तित्व बहुत कीमती है , मिलना/जुलना जरूरी नहीं ,दिल में बने रहना जरूरी है |

1 second read
0
0
556

[1]

‘जरा सोचो
‘तुम’  खुश  रहो ,  स्वस्थ  रहो ,  तुम्हारा  ‘ अस्तित्व ‘  बड़ा  कीमती  है ,
आपस में ‘मिलना जुलना’ जरूरी नहीं, दिल में ‘बने रहना’ की जरूरत है |

[2]

जरा सोचो
किसी  की  ‘ बातें ‘  सही  हों  या  गलत , ‘ उत्तर ‘  देना  चाहिए,
‘शांत’ रह  जाने  से, ‘लोगों’ को ‘सीमा  पार’ करते  कई  बार  देखा  है !

[3]

जरा सोचो
जब  कोई  ‘समस्या’  आती  है , ‘ समाधान ‘  भी  साथ  लाती  है ,
‘झमेलों’ में  पड़े  रहने  के  कारण, हम  उनका ‘हल’ ढूंढते  ही  नहीं !

[4]

जरा सोचो
अपनी  ‘कमियों’  को  ‘संज्ञान’  में  लाओ, ‘दोष- रहित’  होने  का  प्रयास  करो,
यूं  ही  ‘डगमग’  होते  रहे  तो  ‘पश्चाताप’  के  अलावा  कुछ  नहीं  ‘पा’  आओगे !
 
 [5]
जरा सोचो
बंटवारे  में  मां  ने  पूछा  ‘मैं  किसके  हिस्से  में  हूं  ‘?
शब्द  सुनते  ही  मैं  चक्कर  खा  कर  गिर  पड़ा  ,
इस  त्रासदी  का  एहसास  जब  जागा ,  बहुत  देर  हो  गई  थी,
सभी बच्चे अपनी डफली अपना राग में, पूरी तरह से मगन थे |
[6]
जरा सोचो
‘किस्मत’  पर  ‘ताला’  नहीं  होता, फिर  भी  ‘कर्म  की  चाबी’  घुमाए  जा ,
“आज  नहीं  तो  कल’  ‘वक्त’  बदलेगा ,  अटारी  पर  ‘कोयल’  भी  गाएगी !
[7]
जरा सोचो
‘ जिज्ञासा’  और  ‘जान’  की  भूख, तुम्हें  ‘परिभाषित’  करा  देगी,
तुम  ‘ सामान्य  प्राणी ‘  नहीं  ‘ मानवता ‘  के  ‘ प्रतिबिंब ‘  हो  !
[8]
जरा सोचो
मानव ! ‘जरूरतों’  में  ‘उलझा’  पड़ा  है, ‘सकून’  पाने  की  कोशिश  नहीं,
‘खाली  हाथ’  आया  था  ‘खाली  हाथ’  जाएगा ,’ हाय  तोबा ‘  किसलिए ?
[9]
जरा सोचो
‘ हम ‘- ‘ भीड़ ‘  में  तो  भीड़ ‘  हैं ,  जिंदगी ‘  नहीं,
‘जिंदगी’ की  रचना  करनी  है,  तो  ‘भीड़’  से  निकलो !
[10]
जरा सोचो
‘ बेकसूर’  जब  ‘तकलीफ’  मिलती  है ,’ दर्द ‘  बहुत  होता  है ,
‘ देने  वाले ‘  समझते  हैं , ‘ हमने  जो  किया  अच्छा  किया’ !
Load More Related Articles
Load More By Tarachand Kansal
Load More In Motivational Quotes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

[1] जरा सोचोकुछ ही ‘प्राणी’ हैं जो सबका ‘ख्याल’ करके चलते हैं,अनेक…