हम सबकी ज़िंदगी में एक ऐसा समय हमेशा आता है जब हम दुःखी होते हैं या अकेलापन महसूस करते हैं , कुछ भी अच्छा नहीं लगता ,जीना मुस्किल जान पड़ता है | कृपया इन्हें आज़माएँ :-
1आप जिस चीज को लेकर दुःखी हैं,उसके बारे में सोचना बंद कर दें |
2आपको जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है,सबसे पहले उसी पर ध्यान दें |
3खुद को खुश रखने के लिए प्रकृति का आनंद लेना आनंददायी है | ताज़ी हवा, चहचहाती चिड़ियाँ ,खूबसूरत फूलों का नज़ारा ,झरने , ताज़ी घास पर घूमना आदि |
4नए दोस्त बनाएँ –इंटरनेट, ट्वीटर ,इस्टाग्राम ,फेसबुक आदि द्वारा दुनियांभर के लोगों से बात कर सकते हैं |
5अपनी पसंद के गाने सुनें ,हमेशा उन गानों पर ध्यान दें जो आपको डांस करने को मजबूर करें |
6।रचनात्मक बनें ! कोई भी वस्तु बनाने में मेहनत व समर्पण ज़रूरी है |इससे आपका आत्मविश्वास जाग जाएगा ,उदासी भाग जाएगी |
7।किसी महान व्यक्ति की सफलता के कारण पढ़ो कि मुस्किलों का सामना करने के बावजूद वो आज कितने सफल हैं | यह जानना एक प्रेरणाश्रोत का काम करता है | सकारात्मक रहने का प्रयास करते रहो |
8अगर घर में पालतू पशु है,तो उसके साथ समय बिता सकते हो ,उनकी अजीबो-गरीब हरकतें आपको खुश रक्खेंगी ,आपका मूड अच्छा हो जाएगा |
9योग- यह विधा है जो तनाव से लड़ने में मदद करती है | दौड़ना,टहलना, तैरना ,व्यायाम करना आदि | यह कुविचारों पर विराम लगाती है, विश्वास जगाए रखती है |
आपका आत्मविश्वास आपके अकेलेपन को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है | याद रखना- यह कहना जितना आसान है, यह करना भी उतना ही सरल भी है |